फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ऊषा माता के नए मंदिर की प्रतिष्ठा शुरू

ऊषा माता के नए मंदिर की प्रतिष्ठा शुरू

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के निचार में ऊषा माता के नए मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया। मेजबान ऊषा माता के अलावा आधा दर्जन देवी-देवता समारोह में शरीक हुए हैं। तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सुंगरा के महेश्वर देवता की अगुवाई में होगा। बुधवार को देवी-देवता माता के मंदिर पहुंच गए हैं। इनमें सुंगरा महेश्वर, देवी नागिन छोटा कंबा, ऊषा देवी बड़ा कंबा, देवता पानवी, ग्रांगे और मेजबान ऊषा माता निचार और नारायण देवता शामिल हैं। मेजबान माता मंदिर कमेटी की ओर से समस्त मेहमान देवी-देवताओं का मंदिर के मुख्य द्वार पर जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर के मोहतमीन हरीश नेगी ने बताया कि अस्सी लाख की लागत से बने मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह सुंगरा महेश्वर के नेतृत्व में हो रहा है। वीरवार को नए मंदिर की छत पर पहले शिखा पूजन और बाद में फेर रस्म होगी। रस्मों को निभाने के बाद ही मंदिर में चल रहे हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी। शुक्रवार को सभी मेहमान देवी-देवताओं को विदाई दी जाएगी। इसके बाद तीन दिवसीय समारोह संपन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय समारोह में निचार के अलावा पूरे जिले के लोग शरीक हुए। विशेष बात है कि इसमें निचार ब्लाक से दूसरे क्षेत्रों में नौकरी कर रहे या फिर अपने निजी कार्य कर रहे लोग भी भाग ले रहे हैं। ऐसे करीब दो हजार लोगों को मेला कमेटी की ओर से निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
सचित्र.....
समारोह के पहले दिन वीरभद्र भी हुए शरीक
ऊषा माता मंदिर में बुधवार से शुरू हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह भी शरीक हुए। उन्होंने माता के मंदिर में माथा टेका और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देव संस्कृति के संरक्षण और इसको और मजबूती प्रदान करने के लिए युवा पीढ़ी आगे आए। उनके साथ किन्नौर जिले के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी, विधायक रामपुर नंदलाल, जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी ने भी माता के मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed