{"_id":"5b50b9c54f1c1b4d748b5ca3","slug":"51532017093-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छौपन में 71 लाख की लागत होगा प्री फेब्रिकेटिड ट्रेड मार्ट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छौपन में 71 लाख की लागत होगा प्री फेब्रिकेटिड ट्रेड मार्ट का निर्माण
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छौपन में 71 लाख से बनेगा प्री फेब्रिकेटिड ट्रेड मार्ट
पूह में इंडो-चाइना व्यापार को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन
व्यापारियों के लिए की जाएगी पर्याप्त पेयजल की सुविधा : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। भारत-चीन सीमा व्यापार वाया शिपकिला की समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिवमोहन सैनी ने कहा कि पूह खंड के छौपन में लगभग 71 लाख की लागत से प्री फेब्रिकेटिड ट्रेड मार्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसमें व्यापारियों को एकल खिड़की के तहत सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं छौपन में जमीन का चयन कर संगरोध स्टेशन शीघ्र स्थापित किया जाएगा, जिससे पशुओं के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाया जा सके।
सैनी ने कहा कि इस वर्ष भारत-चीन सीमा व्यापार 1 जून से 30 नवंबर 2018 तक चलेगा, जिससे जिले के व्यापारी आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। बैठक में अध्यक्ष ने सभी को अवगत करवाया कि भारत-चीन सीमा व्यापार में जून 2018 में लगभग 1 लाख 87 हजार रुपये की लागत का सामान निर्यात और लगभग 1 लाख 80 हजार की लागत का सामान आयात किया गया। वर्ष 2017 में लगभग 59 लाख 27 हजार रुपये का व्यापार किया गया था। इस वर्ष 72 व्यापारियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें 40 का सत्यापन हो चुका है और 32 लोगों को पास जारी कर दिए गए हैं, इसके अतिरिक्त 200 पास की मांग भेजी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग व्यापार कर सकें।
बैठक में बताया गया कि व्यापारियों के पानी की समस्या को हल करने के लिए इसी माह 2000 लीटर क्षमता वाली टंकी लगाकर आईपीएच विभाग द्वारा पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा और भविष्य में 10,000 लीटर पानी के स्टोरेज टैंक का निर्माण कर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर जीएमडीआईसी सरचंद्र नेगी, तहसीलदार हुसन चंद्र, उप निदेशक पशुपालन विभाग नवीन कुमार, इंडो-चाइना व्यापार समिति के अध्यक्ष हिशे नेगी, सेना के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित व्यापार समिति के सदस्यों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।