फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अंदर परिणाम सुनाते रहे, बाहर नाटी डालते रहे

अंदर परिणाम सुनाते रहे, बाहर नाटी डालते रहे

Mon, 18 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
अंदर परिणाम सुनाते रहे, बाहर नाटी डालते रहे
नाटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रोहड़ू। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू में मतदान केंद्र के बाहर चुनाव परिणाम सुनने के लिए राजनीतिक दलों के समर्थक सुबह आठ बजे से पहले पहुंच चुके थे। परिणाम के रुझान सामने आने पर प्रत्याशी की बढ़त को देख कर समर्थक का उत्साह बढ़ता गया। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी पिछड़ती रही। आठवें राउंड के परिणाम सामने आने पर कांग्रेस ने अपनी जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन

अंदर परिणाम सुनाते रहे और बाहर कांग्रेस समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ नाटी डालते रहे। करीब साढे़ ग्यारह बजे मोहन लाल ब्राक्टा अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र में पहुंचे। उन्होंने पक्ष में मतदान के लिए उपस्थित भीड़ का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रोहड़ू में कांग्रेस के समर्थकों ने बाजार के चौक पर पटाखे फोड़ पर खुशी जताई। कार्यकर्ता मोहन लाल ब्राक्टा के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। दिन के समय लोगों के लिए कांग्रेस की ओर से रोहड़ू में धाम का आयोजन किया गया। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र बरागटा शुरू से आगे रहे। नरेंद्र बरागटा पहले छह राउंड तक 7300 मतों से आगे चल रहे थे। इसके बाद नरेंद्र बरागटा की बढ़त कम होती रही। आठवें राउंड में बरागटा समर्थकों का जोश ढीला दिख रहा था। लेकिन आखिर में नरेंद्र बरागटा ने 1062 मतों से रोहित ठाकुर को हरा कर विजय हासिल की। नरेंद्र बरागटा चुनाव परिणाम घोषित होने के पौने घंटे बाद मतगणना केंद्र के बाहर खुली जिप्सी में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने खुले मैदान में नरेंद्र बरागटा को कंधों पर उठा कर विजय जुलूस निकाला। जीत के बाद जुब्बल-कोटखाई में धाम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed