फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ओपन एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन प्रथम

ओपन एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन प्रथम

Tue, 24 Apr 2018 09:16 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
ओपन एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित शूटिंग व बैडमिंटन स्पर्धा संपन्न हो गई है। दोनों स्पर्धाओं का आयोजन विभिन्न वर्गों में किया गया। विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की ओर से पुरस्कृत किया गया। शूटिंग स्पर्धा अराधान शूटिंग क्लब तथा बैडमिंटन स्पर्धा इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में आयोजित की गई।

शूटिंग स्पर्धा में पुरुषों की ओपन एयर राइफल में अर्जुन मुखिया ने पहले, रीतिश रेटका ने दूसरे, शुभम जिंटा ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। पुरुषों के अंडर-19 वर्ग में अर्जुन ने पहला, शुभम ने दूसरा तथा आर्यन बाल्टू ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष के अंडर-16 वर्ग की स्पर्धा में अर्जुन ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय, ज्योति ने तृतीय, पुरुषों की ओपन एयर पिस्टल स्पर्धा में अविनाश ने पहला, सुनील विक्टर ने दूसरा तथा प्रवीण ठाकुर ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग में यशिका चौहान ने प्रथम तथा जतिन मुल्तानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग वर्ग में कैलाश ने पहला तथा अनी भिमटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संचालक वीरेंद्र बांश्टू ने कहा कि महिलाओं की ओपन एयर राइफल स्पर्धा में डॉ. पवित्रा ने प्रथम, रीया शुपटा ने द्वितीय तथा प्रिया चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिलाओं की पिस्टल स्पर्धा में दीपिका ने प्रथम, नीकिता रांटा ने द्वितीय तथा डॉ. पवित्रा ने तृतीय स्थान झटका। स्पर्धा की प्रबंधन कमेटी के सदस्य प्रमोद बाल्टू ने कहा कि बैडमिंटन स्पर्धा के लड़कों के ओपन वर्ग में सार्थक ने पहला तथा ईशान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 वर्ग में रिजुल ने पहला तथा पुनित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में दक्ष पहले तथा भेपिंद्र दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में समक्ष ने पहला, अक्षय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग के मुकाबले में हरीश, ईशान ने प्रथम तथा गौरव, अक्षय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में यक्षिता ने पहला तथा प्रज्ञा ने दूसरा, अंडर-14 वर्ग में पाखी ने पहला, वंशिका ने द्वितीय, अंडर-17 वर्ग में पाखी ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed