{"_id":"5b50b9bc4f1c1b0c718b4f5c","slug":"161532017084-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई ने दिया धरना
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर बोला हल्ला
एसएफआई इकाई का रामपुर कॉलेज में प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई ने वीरवार को रामपुर कॉलेज के परिसर में लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इकाई के उपाध्यक्ष राजीव ने कहा कि कॉलेज के अंदर छात्रों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कक्षाओं में बैठने के लिए सही व्यवस्था नहीं है, पीने के पानी का कूलर खराब पड़ा है। कॉलेज में 4800 छात्रों को पढ़ाने के लिए मात्र 48 प्राध्यापक हैं।
वहीं इस अवसर पर एसएफआई इकाई रामपुर की सहसचिव अनु के अनुसार साइंस लैब के अंदर प्रेक्टिकल के उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। लाइब्रेरी के अंदर नई किताबें उपलब्ध न होने से भी छात्रों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कॉलेज के अंदर गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा, कॉलेज परिसर मेें बस पास काउंटर खोलने और कॉलेज के अंदर एटीएम की सुविधा देने की मांग उठाई।