फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वाहनों की पार्किंग बना पुराना बस स्टैंड

वाहनों की पार्किंग बना पुराना बस स्टैंड

Sat, 16 Dec 2017 06:54 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की पार्किंग बना पुराना बस स्टैंड
वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रोहड़ू। बाजार का पुराना बस स्टैंड वाहनों की अवैध पार्किंग बन कर रह गया है। लोग यहां बिना किसी रोक-टोक अपने निजी वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस व परिवहन निगम की ओर से इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड से बसों की आवाजाही नए बस स्टैंड पर करने के बाद यहां लोगों के बेतरतीब वाहन खडे़ हो रहे हैं। आसपास दुकानदारों को वाहनों के खडे़ होने से अधिक परेशानी हो रही है। दुकानदार संजीव कुमार मल्होत्रा, सुनील वर्मा, दिग्विजय तेगटा, बहादुर सैन नेगी, राजेश गुप्ता का कहना है कि लोग सुबह उनकी दुकानों के सामने पुराने बस स्टैंड पर वाहन पार्क कर निकल जाते है। इसके बाद रात के समय ही यहां से पार्क किए गए वाहन हटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रोकने पर वाहन चालक व मालिक दुकानदारों के साथ झगड़े के लिए तैयार हो जाते हैं। इससे बाजार में जाम लगने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं : अनिल
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर टैक्सी व प्राइवेट वाहनों को खड़ा करने की कोई अनुमति नहीं है। यहां समरकोट की ओर पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस करेगी कार्रवाई : अशोक
डीएसपी रोहड़ू अशोक वर्मा ने कहा कि पुराने बस स्टैंड पर गलत तरीके से पार्क हो रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। यहां पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। परिवहन निगम अपने बस स्टैंड पर वाहनों को रोकने के लिए रस्सी या अन्य प्रावधान करें। इसके बाद भी यदि कोई वहां पर वाहनों को पार्क करे तो पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed