फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शर्मा ब्रदर्ज भडोट ने जीती एमएन सुबरेटा मैमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता

शर्मा ब्रदर्ज भडोट ने जीती एमएन सुबरेटा मैमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता

Mon, 01 Jul 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
शर्मा ब्रदर्ज भडोट ने जीती एमएन
विज्ञापन

सुबरेटा मेमोरियल वॉलीबाल स्पर्धा
नुनाड़ नवयुवक मंडल झगटान ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को बांटे इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नुनाड़ नवयुवक मंडल झगटान की ओर से महानंद सुबरेटा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शर्मा ब्रदर्ज भडोट की टीम ने जीता। उपविजेता नव युवक मंडल झगटान की टीम रही। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि जुब्बल-कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने विजेताओं को इनाम बांटे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि माधू राम काल्टा ने शिरकत की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की बीस टीमों ने भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में झड़ासली गांव की टीम प्रथम और झगटान की टीम दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में हिमांशु मोल्टा प्रथम और राहुल मोल्टा दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक सुनील शर्मा, अंकुश समराईक और यशवंत शर्मा की नाटियों पर लोग आधी रात तक खूब झूमे। सांस्कृतिक संध्या में म्यूजिक रूद्रा बैंड ठियोग का था। प्रतियोगिता में लोकेश्वर खलास्टा की ओर से विजेता टीम को 41 हजार की राशि और ट्रॉफी अनंत राम चौहान की ओर से प्रायोजित की गई थी। उप विजेता को 21 हजार की राशि माधू राम काल्टा व ट्रॉफी राजेंद्र भागटा की ओर से प्रायोजित की गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नवयुवक मंडल झगटान के प्रधान विकास सचिव सुरजीत , मिथुन मांटा, अमन मांटा और मोल्टा ने सभी का सहयोग के निए सभी का आभार व्यक्त किया। समान समारोह में जय देवता बनाड देशमोली और विकास सभी के सभी सदस्य उपस्थित थे। स्व महानंद सुबरेटा के बेटे चंद्रमोहन सुबरेटा ने इस पहल के लिए नुनाड़ नव युवक मंडल झगटान का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान सुरेंद्र चौहान नेगी, प्रमोद सुबरेटा, नरेश भागटा, अशोक सुबरेटा, हेम चंद चौहान, दिलीप भागटा, पवन झेगटा, विनोद मोल्टा, महिला मंडल के प्रधान प्रेमलता चौहान, सचिव उषा सुबरोटा, ईला सुबरेटा, लीला, चूनू मांटा और पूनम सुबरेटा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed