फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   1300 के पार पहुंचा लाइब्रेरी में छात्रों का पंजीकरण

पुस्तकालय में जगह नहीं, खुले में करते हैं युवा पढ़ाई

Wed, 08 May 2019 11:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन

तिलक राज कायथ, रामपुर बुशहर। चार जिलों के सैकड़ों युवाओं को लाभान्वित करने वाले तहसील पुस्तकालय रामपुर में छात्रों के पंजीकरण की संख्या 1300 के पार पहुंच चुकी है। वहीं लेकिन पुस्तकालय में छात्रों की सुविधाओं को देखते हुए मूलभूत संरचना और व्यवस्था की अभी भी कमी चल रही है।

विज्ञापन

 

नगर परिषद रामपुर ने दो वर्ष पूर्व पुराने बस अड्डे में नई तहसील लाइब्रेरी का निर्माण करवाया था। दो वर्ष के अंतराल में ही पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यहां शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों के छात्र अध्ययन करने को पहुंचते हैं। लाइब्रेरी में 1300 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है, लेकिन इसमें मात्र 180 छात्रों के बैठने की ही व्यवस्था है।

विज्ञापन

 

बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को पुस्तकालय के बाहर ही बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं यहां पेयजल और खाने पीने के उचित स्थान की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि तीन मंजिला इस भवन की एक मंजिल में पुस्तकालय, एक मंजिल में जिम और एक मंजिल बेकार पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां कचरा ही पसरा है, जबकि यहां छात्रों के बैठने की व्यवस्था आसानी से हो सकती है। बीते दो वर्षों में इस पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले 25 छात्र सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के लिए चयनित हो चुके हैं। इस पुस्तकालय का क्षेत्र के छात्रों को काफी लाभ मिल रहा है, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए कुछ खास इंतजाम नहीं हो पाए हैं।

 

पोमू कायथ, रोहित बलाय, रवि प्रभात, राकेश कुमार, शिवानी, शबनम, राधिका, अजय, विक्की प्रभात, साहिल, कीर्ति, अनिता और अर्चना सहित अन्य सैकड़ों छात्रों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से रामपुर तहसील पुस्तकालय का विस्तार कर यहां उचित सुविधाएं मुहैया करवाने की गुजारिश की है।


 

पुस्तकालय इंचार्ज लक्ष्मी नंद के अनुसार पुस्तकालय में 1300 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। यहां पर 180 छात्रों के बैठने की व्यवस्था है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि पुस्तकालय के विस्तारीकरण और मूलभूत समस्याओं को लेकर पूर्व में उनसे छात्र मिल चुके हैं। इस बारे में आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed