{"_id":"5cd1aacdbdec22073b651ff5","slug":"15572446817-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंडल अंबोई ने जीती रस्साकशी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंडल अंबोई ने जीती रस्साकशी स्पर्धा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। तीन दिवसीय देविधार मेला मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में खंटु देवता सेरी मजेली (रामपुर), खंटु देवता रनोल और खंटु देवता देविधार विशेष रुप से उपस्थित रहे। मेले का आयोजन रणसार क्षेत्रवासियों की ओर से अच्छी फसल और प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु हर साल किया जाता है। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवताओं संग देवलुओं का नृत्य रहा।
मेले में विशेष रुप से महिलाओं के लिए रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में क्षेत्र के 13 महिला मंडलों ने भाग लिया। जिसमें घरशाल, बनोटी, मंघारा, लिम्बडा, अम्बोई, देविधार-ए, देविधार-बी, थाना, मगवानी, कुतरा, जाखुनी, नंदला और जलोट शामिल रहे। जिसमें महिला मंडल अंबोई ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्पर्धा में महिला मंडल घरशाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोहन लाल मेहता, उत्तम सेन, सूरत चौहान, लोकिंद्र चौहान, जनार्दन नेगी, देस राज मेहता, देविंद्र ठाकुर, नेहर सिंह, अच्छर सिंह, अमित नेगी, मेघ नाथ, महिला मंडल प्रधान सरिता नेगी, संतोष मेहता, किरण चौहान, ललिता नेगी, पिंगला डिमालू, तारा मेहता, प्यारी डिमालू, राजेश्वरी, दोल्मा चौहान, कलंपती नेगी, उषा नेगी, पार्वती नेगी, पुष्पा देवी, शामा चौहान, रानी देवी, रोशनी देवी, गीता मेहता, दर्पना देवी, कला देवी, प्रीती चौहान, चिंता देवी, शर्मिला नेगी, पार्वती मेहता, ललिता मेहता, मेशर मेहता, सामिला नेगी, गीता नेगी, कमला मेहता, कमला चौहान, शशि नेगी, शकुंतला डीमालू, नीला देवी, लीला देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, ममता, विपना देवी तथा हेमलता भी उपस्थित रही।
विज्ञापन