{"_id":"5cd1a9e6bdec220752494e2a","slug":"1557244451107-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशेर सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशेर सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला किन्नौर इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चगांव के केंद्र मुख्य शिक्षक शमशेर सिंह डेरयान को लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुना गया।
वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला पांगी के केंद्र मुख्य शिक्षक महेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रुआ के कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक देवेंद्र नेगी को महासचिव, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पांगी डबलिंग के कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष और राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेकसारंग के कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक भजनलाल को लेखाकार चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा इन चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए पीटीएफ शिमला के महासचिव यशवंत सिंह खिमटा, पीटीएफ शिमला के कोषाध्यक्ष मानसिंह, अध्यक्ष पीटीएफ सराहन खंड सुनील रागटा और शिमला के पर्यवेक्षक विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठकों में किया जाएगा। इस मौके पर कल्पा खंड के अध्यक्ष सतीश मेहता, पूह खंड अध्यक्ष पद्म राम, निचार खंड के अध्यक्ष सुरिंद्र सिंह, पूह ब्लॉक के महासचिव संजय नेगी और कल्पा ब्लॉक के इंद्र कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।