{"_id":"5ccc6d64bdec22073964e1ed","slug":"15569012838-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार की ट्रैकिंग के लिए निकले युवक रास्ता भूले, पुलिस ने टीम गठित कर तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार की ट्रैकिंग के लिए निकले युवक रास्ता भूले, पुलिस ने टीम गठित कर तलाशा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा। हमीरपुर जिला के मुंडखर क्षेत्र के निवासी चार युवा चूड़धार की ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गए। युवक नौहराधार की तरफ से चूड़धार पहुंचे तथा मंदिर से चोटी की तरफ जाते हुए रात के समय रास्ता भटक गए। युवाओं ने वीरवार रात के दस बजे चौपाल पुलिस को इसकी सूचना दी।
एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज एवं डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने चूड़धार में तैनात सेवादार राम लाल को इस संबंध में सूचना दी। युवकों की तलाश के लिए दल गठित कर पुलिस टीम को तैयार किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर राम लाल, रविंद्र और विक्की चूड़धार चोटी की तरफ निकले। उन्होंने पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने से पहले कुछ समय में रास्ता भटके युवकों को ढूंढ निकाला। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी देने और यात्रा पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद लोग चूड़धार जा रहे हैं। ऐेसे में लोग अपनी जान को जोखिम में डाल का प्रशासन के लिए भी मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। चौपाल के सरांह की तरफ से पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते यह यात्रा पूरी तरह बंद है। चूड़धार के बेस सरांह में डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने चूड़धार की तरफ जाने पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है। जिला सिरमौर के नौहराधार की तरफ से लोग प्रशासन के आदेशों को अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी जाती तब तक चूड़धार की यात्रा और ट्रैकिंग न करें। जल्द ही डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा के साथ चूड़धार का दौरा कर परिस्थितियों का जायजा लिया जाएगा, उसके बाद ही चूड़धार यात्रा और ट्रैकिंग पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन