{"_id":"5c489d92bdec224e0121ce3b","slug":"15482629229-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाज सेवा में नवाजी हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाज सेवा में नवाजी हस्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पूर्व छात्र संघ च्वाई ने स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में समाज सेवक संदीप चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ समाज सेवक जय सिंह और शिक्षक श्यामानंद विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। संघ की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। संघ के महासचिव दिवान राजा ने वर्ष भर में पूर्व छात्र संघ द्वारा शिक्षा, खेल, पुरातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण समेत समाज सेवा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक वेेशभूषा में सुसज्जित एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों में समूह गान, पहाड़ी एवं पंजाबी नृत्य और एकल गान प्रस्तुत किए। आतंकवाद की विकराल समस्या नामक शीर्षक ने खूब वाहवाही लूटी। लोगों को प्रेम एवं सौहार्द से रहने का संदेश दिया। हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति पर साक्षी, पम्मी, रवीना और न्यासा ने खूबसूरत रैंपवॉक पेश करके पहाड़ी संस्कृति एवं सभ्यता को बढ़ावा देने का संदेश प्रस्तुत किया। वहीं कुल्लवी नाटी ने भी समां बांधा। कार्यक्रम में लोकगायक शेर सिंह कौशल और पुने राम भारती ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर अपनी संस्कृति को संजोए रखने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान के लिए कई हस्तियों समेत अस्सी बच्चों को भी नवाजा गया।
विज्ञापन
अंगदान करने के लिए दमयंती गुप्ता, मनोरमा सूद, दिवान राजा, जय सिंह राणा, हेम राज कौशल, मीना ठाकुर, भागमली देवी और तारा ठाकुर को, शिक्षा क्षेत्र में पूजा राज, प्रीति राज, सचिन सूद और राजेंद्र कुमार को, खेल क्षेत्र में साक्षी, रवीना, रोशन लाल, शांता कुमार और लक्ष्य को सम्मान दिया गया। देश सेवा के लिए भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेहर सिंह को तो पर्यावरण संरक्षण में महेंद्र ठाकुर, कर्म चंद, प्रकाश, हरिभजन और श्याम सिंह को पुरस्कृत किया गया। समाज सेवा क्षेत्र में चमन शर्मा, सुषमा ठाकुर और रविंद्र को नवाजा गया। साहित्य क्षेत्र के लिए संजीव सूद को नवाजा गया। नवोदय विद्यालय बंदरोल के लिए चयनित सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए। संस्कृति संरक्षण में शेर सिंह कौशल, पुने राम भारती और शीतल को पुरस्कृत किया गया। ओएसए बेस्ट गर्ल का अवार्ड मीनाक्षी को दिया गया। इसके अलावा अन्य 40 बच्चों को भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए नवाजा गया। विशेष अतिथि श्यामानंद ने ओएसए च्वाई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि ओएसए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण समेत समाज सेवा क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने पूर्व छात्र द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ एमडी रामकृष्ण ठाकुर, अध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर, संजीव सूद, मीना ठाकुर, जयसिंह राणा, महेंद्र ठाकुर, सुषमा, कर्म चंद, प्रकाश, संजय ठाकुर, रोशन लाल, नवोदय विद्यालय बंदरोल के बच्चों समेत अभिभावक मौजूद रहे ।
विज्ञापन