फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   schools won in sports

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में संसोग और कबड्डी में सोलंग स्कूल बना विजेता

Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल में जुब्बल खंड की अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिताओं में 19 स्कूलों की करीब 218 छात्राओं ने भाग लिया। पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश झगटा समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसोग ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बरथाटा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलंग ने प्रथम और सरस्वतीनगर स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो में सरस्वतीनगर स्कूल ने पहला तथा सोलंग स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में मंढोल स्कूल ने पहला और सरोट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में राजकीय स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय जुब्बल ने पहला तथा शिवालिक पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में सरस्वतीनगर स्कूल ने प्रथम और संसोग स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

योग स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलंग विजेता रहा। एकल गीत और समूह गीत स्पर्धा में शिवालिक पब्लिक स्कूल विजेता रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमपाल दुल्टा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed