{"_id":"5c3cb9cebdec2273a51957b8","slug":"15474837221-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में बर्फबारी के दूसरे दिन भी नहीं लौटा जीवन पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में बर्फबारी के दूसरे दिन भी नहीं लौटा जीवन पटरी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर जमी बर्फ, थमे वाहनों के पहिये
किन्नौर में बर्फबारी के दूसरे दिन भी नहीं लौटा जीवन पटरी पर
फिसलन के चलते जिले की कई सड़कों पर नहीं चले वाहन
अमर अजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी के दो दिन बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। जिले की कई सड़कों पर सोमवार को भी वाहनों के पहिये थमे रहे। इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
बर्फबारी के बाद किन्नौर जिला के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। सोमवार को रोघी, कल्पा, पांगी, छितकुल, यांगपा, आसरंग, हांगो, नेसंग, कानम, रिब्बा, रिस्पा, कुन्नोचारंग और लियो सहित जिले के कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में बर्फबारी के चलते फिसलन होने से निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को पैदल सफर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। जहां तक संभव हुआ निगम की ओर से बसें भेजी जा रही हैं। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा तक और रिकांगपिओ से शिमला की ओर निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही।
पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ आरएम अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी खीमी राम ठाकुर के अनुसार जिले के ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों को जहां तक संभव है, वहां तक भेजा जा रहा है। मार्ग बहाल होते ही बसों की आवाजाही बराबर शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता विरेंद्र सिंह गुलेरिया और अधिशासी अभियंता भावानगर आरएल चौहान के अनुसार सभी जगहों से बर्फबारी को हटाया जा रहा है। जल्द से जल्द सड़कों को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले की 50 सड़कें बहाल कर दी गई हैं।