फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बड़े वाहनों के लिए अवरूद्ध हुई आनी-दलाश सड़क

बड़े वाहनों के लिए अवरूद्ध हुई आनी-दलाश सड़क

Thu, 05 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बरसात का मौसम अभी शुरुआती दौर में ही है और ऐसे में आनी उपमंडल की सड़कें बंद होने लगी हैं। सड़कों की खस्ताहालत और सही तरीके से मरम्मत नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों सेब उत्पादकों को अपनी नकदी फसल मंडी तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग भी कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

आनी-दलाश मार्ग बीते चार दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। सड़क के किनारे भूस्खलन होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही थम गई है। इससे क्षेत्र की बखनाओ, जाबन, नम्होंग, दलाश, ब्यूंगल और पलेही पंचायत के हजारों लोगों को काफी कठिनाइयां पेश आ रही हैं। क्षेत्र के संजय, छोटू, रिंकू, वीर सिंह, विनोद कुमार और सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों के अनुसार लोक निर्माण विभाग को सड़क की खस्ता हालत को लेकर सूचित करने के बाद भी इसकी हालत नहीं सुधर रही। एक सप्ताह बाद क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानों में भी अपनी फसलें मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है। आनी से चलने वाली बसें भी गोहानटी से वापस मुड़कर आनी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग दलाश के एसडीओ अंशुल चौधरी ने कहा कि मार्ग को बहाल होने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा। अभी बारिश होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा। जल्द ही मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed