{"_id":"5be70808bdec22697879c728","slug":"141541867528-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 पंचायतों के हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 पंचायतों के हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को तरसे
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की 17 पंचायतों के हजारों लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में बीते लंबे समय से स्टाफ का टोटा चल रहा है। तहसील मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज पहुंचते हैं, लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में ग्रामीण कई किलोमीटर का सफर तय कर रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं।
ननखड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्टाफ नर्स नहीं है, जबकि यहां चार स्टाफ नर्सों के पद बीते लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। केंद्र में स्टाफ नर्स के दो पद बीते 2 वर्ष और 2 पद पिछले 3 माह से खाली पड़े हैं। अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन भी शोपीस बन कर रह गई है। बीते 10 सालों से एक्स-रे मशीन को चलाने वाले रेडियोग्राफर की आज दिन तक तैनाती नहीं हो पाई है। क्षेत्र की 17 पंचायतों के हजारों लोग अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने से खासे परेशान हैं। अस्पताल में डेंटल का एक पद, हेल्थ सुपरवाइजर के 3 पद रिक्त चल रहे हैं, जिसमें से 2 पद मेल और एक पद फिमेल का खाली पड़ा है। 2 पद फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारियों के 5 पद रिक्त पड़े हुए हैं।
ननखड़ी पंचायत उप प्रधान शमशेर ठाकुर, अजय, सोहन लाल, मोहन लाल, राजेश, दिग्विजय, विक्रांत, सतीश, बाला नंद, कपिल और सतीश बुशैहरी ने कहा कि ननखड़ी खंड के हजारों लोग स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने से खासे परेशान हैं। उन्होंने समय रहते सरकार और विभाग से रिक्त पदों को भरने की पुुुुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ ननखड़ी एमपी शर्मा ने कहा की समय समय पर विभाग के उच्चाधिकारियों को केंद्र में चल रहे रिक्त पदों बारे सूचित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही यहां स्टाफ की तैनाती हो जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में कोई परेशानी न हो।