फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उपतहसील टिक्कर में सडकों की दशा खराब सरकारी संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी

उपतहसील टिक्कर में सडकों की दशा खराब सरकारी संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी

Sat, 27 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कर रही टिक्कर की अनदेखी
विज्ञापन

जुब्बल कोटखाई कांग्रेस ब्लॉक ने सरकार पर लगाया आरोप
कहा-जल्द समस्याएं हल नहीं हुईं तो करेंगे धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। टिक्कर उपतहसील मुख्यालय के सरकारी संस्थानों में स्टाफ की कमी को लेकर जुब्बल कोटखाई कांग्रेस ब्लॉक ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे को लेकर टिक्कर में आयोजित बैठक के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में जुब्बल-कोटखाई नावर कांग्रेस ब्लॉक ने आरोप लगाया कि टिक्कर उप तहसील में सड़कों की दशा काफी खराब है। टिक्कर-बाघी सड़क पर सफर बेहद मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पांच डाक्टरों के पद थे। अब यहां केवल एक खंड चिकित्सा अधिकारी व एक डॉक्टर तैनात है। वहीं पैरा मेडिकल स्टाफ के सभी पद खाली चल रहे हैं। टिक्कर पशु चिकित्सालय में डॉक्टर का पद एक साल से खाली चल रहा है। टिक्कर उप तहसील के तहत चार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्टाफ के अधिकांश पद खाली चल रहे हैं। टिक्कर कॉलेज में शिक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। अब यहां शिक्षकों के पद भी खाली चल रहे हैं। टिक्कर में बागवानी विकास अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी के पद भी खाली चल रहे हैं। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चेताया कि जल्द से जल्द उक्त समस्याएं हल नहीं हुईं तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं इस बैठक में विक्रम सिंह कंवर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जोन प्रभारी ज्वाला प्रसाद जगीतठा, भोपाल शर्मा, वेद प्रकाश सुंटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रांटा, गिरधारी लाल जनारथा, राजिंद्र रांटा, बिनू जमालटा, देविंद्र बास्टा, जगदीश कुमार, भूपेरश पानेट और चेतन चौहान सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed