फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जीते कोई भी, लड्डू रोशन हलवाई के बिकेंगे

जीते कोई भी, लड्डू रोशन हलवाई के बिकेंगे

Sun, 17 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
जीते कोई भी, लड्डू रोशन हलवाई के बिकेंगे
रामपुर बुशहर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को मतगणना होगी। इसके लिए भाजपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा और निर्दलीय उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हैं। लेकिन हलवाई इस शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जीत चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस उम्मीदवार की पर यह तय है कि जीत के बाद लड्डू बिकेगा तो सिर्फ रामपुर के नामी रोशन हलवाई का। रामपुर का रोशन हलवाई इतना मशहूर है कि इसके हाथ की बनी मिठाई खाने के लिए लोग तरस जाते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली में रहने वाले हिमाचली भाई रोशन हलवाई की मिठाई खरीदने के लिए बेताब रहते हैं। अभी तक दोनों ही दलों के नेताओं ने शहर के प्रमुख रोशन हलवाई को न तो लड्डुओं का ऑर्डर दिया है और न ही अन्य मिठाई का। रोशन हलवाई के प्रबंधक ने बताया कि अभी तक किसी दल की तरफ से कोई ऑर्डर नहीं आया है। उनका कहना है कि मतगणना के बाद जीते कोई भी उम्मीदवार पर लड्डू तो रोशन हलवाई के ही बिकेंगे। इसलिए भाजपा और कांग्रेस के ऑर्डर न मिलने के बाद भी उन्होंने अन्य दिनों के मुकाबले 15 किलोग्राम अतिरिक्त लड्डू तैयार करने की व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा शहर के अन्य हलवाइयों ने भी अन्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त लड्डू तैयार करने की तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ जीत का जश्न मनाने के लिए गुपचुप तरीके से बकरों की बुकिंग कर ली है। जिस भी दल का उम्मीदवार जीतेगा वह धाम में बकरों का मीट परोसेगा। देखना यह है कि रामपुर में भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों में कौन बाजी मारता है ? और जीत का जश्र मनाने का मौका देगा। रामपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार जीत तो उनके उम्मीदवार की ही होगी। लेकिन छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में हुए चुनाव का नतीजा सोमवार दोपहर तक आ जाएगा और किसकी जीत हुई और किसकी हार यह भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed