फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खनेरी अस्पताल में 102 और 108 सेवाएं ठप

खनेरी अस्पताल में 102 और 108 सेवाएं ठप

Wed, 27 Jun 2018 10:02 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में 102 और 108 सेवाएं ठप
ambulance
रामपुर बुशहर। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले खनेरी अस्पताल की हालत इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी से भी बदतर बनी हुई है। जहां मरीज पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं अब अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए चलने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं ठप पड़ गई हैं। ऐसे में लोगों को इन सेवाओं का लाभ न मिलने से खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में जहां दिन भर मरीज एंबुलेंस के लिए भटकते रहे, वहीं गर्भवती महिलाएं अपने खर्चे पर घर पहुंचीं। इतना ही नहीं, कई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा की मांग होती रही, लेकिन सेवा न मिलने की दो टूक बात कही गई। यही हाल 108 एंबुलेंस सेवा का भी रहा। दोनों ही सेवाएं दे रहे एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर गए चालकों के कारण इस आवश्यक सेवा पर ब्रेक लग गई। एंबुलेंस सेवा मुहैया करवा रही कंपनी प्रबंधन का कहना है कि चालकों ने बिना सूचना के हड़ताल शुरू कर दी है, जिसकी पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई। ऐसा होने से न केवल रामपुर बल्कि जहां पर भी ये सुविधा चल रही है, वहां पर दिन भर मरीज परेशान होते रहे। खनेरी अस्पताल में शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिले से लोग उपचार को पहुंचते हैं। ऐसे में इन दोनों एंबुलेंस सेवाओं की काफी जरूरत रहती है। जहां दिन में आधा दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाएं अस्पताल से डिस्चार्ज होती हैं वहीं 108 एंबुलेंस सेवाओं की सुविधा दर्जनों लोग लेते हैं। बिना सूचित किए इस तरह की हड़ताल होने से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के एमएस सुनील शर्मा ने कहा कि अस्पताल में मरीज एंबुलेंस सेवा न मिलने से अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंच रहे हैं। प्रबंधन को यह जानकारी भी नहीं है कि ये सुविधाएं कब तक बंद रहेगी। सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों और गर्भवती महिलाओं को पेश आ रही है। 108 एंबुलेंस सेवा के समन्वयक आकाशदीप ने बताया कि 108 और 102 एंबुलेंस के चालक हड़ताल पर चले गए हैं। संबंधित चालकों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed