फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   newly married couple died after a stone fell on their house chamba landslide himachal

हिमाचल प्रदेश: फरवरी में ही हुई थी शादी, कमरे में सोए दंपती की मौत, बहनों की राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी

Mon, 21 Jul 2025 09:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Jul 2025 09:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान के साथ मलबा मकान पर गिरने से अंदर सोये दंपती की मौत हो गई। वहीं, भाई की कमीज और कलाई पर मिंजर-राखी बांधने की हसरत तीन बहनों की अधूरी रह गई। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से...

विज्ञापन
newly married couple died after a stone fell on their house chamba landslide himachal
मृतक राहुल चौणा और पल्लवी/क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत चड़ी के गांव सताण में पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान के साथ मलबा मकान पर गिरने से अंदर सोये दंपती की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात्रि करीब सवा तीन बजे पेश आई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के वक्त परिवार के अन्य छह सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे लेकिन मलबा एक ही कमरे में गिरा।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी। विभागीय टीम ने नुकसान का आकलन किया है। हादसे में मृतकों की पहचान राहुल चौणा और पल्लवी पत्नी राहुल चौणा निवासी गांव हमलोग डाकघर कियाणी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए दंपती के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Weather: बादल फटने से नवविवाहित दंपती की माैत, राज्य से 470 सड़कें बाधित, कई उपमंडलों में स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पल्लवी पांच दिन पहले ही अपने मायके गई थी जबकि उसका पति रविवार को उसे वापस घर लेने गया था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे। भारी बारिश के कारण चट्टान सहित मलबा घर पर आ गया और कमरे में सोए दंपती की दबने से मौत हो गई। इस हादसे के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, दूसरी तरफ पंचायत प्रतिनिधियों और राजस्व विभाग की टीम ने मौका कर लिया है। तहसीलदार चंबा दीक्षित राणा ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। मौके पर टीम को भेजा गया। प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है।

भाई को मिंजर और राखी बांधने की हसरत रही अधूरी
भाई की कमीज और कलाई पर मिंजर-राखी बांधने की हसरत तीनों बहनों की अधूरी रह गई। पत्नी को लेने ससुराल गए भाई और भाभी की दर्दनाक हादसे में मौत ने तीन बहनों, मां को कभी न भूलने वाले गहरे जख्म दिए हैं। मां-बहनों ने जब बेटे-बहू की हादसे में मौत की खबर सुनी तो वे गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। तीनों बहनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि मिंजर मेले पर मायके आकर भाई-भाभी से मिलने की हसरत अब उनकी कभी पूरी नहीं हो सकती है।

मृतक राहुल चौणा उर्फ सनी 32 वर्षीय गांव हमलोग डाकघर कियाणी परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। फरवरी 2025 में उसकी शादी हुई थी। शादी में बहनों ने जमकर डांस किया था। परिवार से कई वर्ष पूर्व पिता का साया उठ चुका है। बुजुर्ग मां कामनी चौणा समेत घर-परिवार की जिम्मेदारी राहुल चौणा के कंधों पर थी। वर्तमान समय में शहर स्थित एक दुकान में वह काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी बड़ी बहन मीनाक्षी की कांगड़ा में शादी हुई है जबकि दूसरी बहन मोनिका चंडीगढ़ स्थित निजी सेक्टर में नौकरी करती है।

तीसरी बहन एकता की कियाणी पंचायत में ही शादी हुई है। तीनों बहनों ने मिंजर मेले में मिलकर खूब मौज-मस्ती करने की योजना बनाई थी। इस दर्दनाक हादसे ने बुजुर्ग मां, तीन बहनों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। सभी अब उस घड़ी को कोस रहे हैं जब उनकी भाभी अपने मायके गई और उसके बाद उनका भाई उसे लाने के लिए घर से रवाना हुआ। रविवार की अंधेरी रात हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed