{"_id":"66684e2ef361458170073813","slug":"youth-should-recognize-their-power-and-use-it-for-the-betterment-of-the-nation-vice-chancellor-mandi-news-c-90-1-ssml1026-128461-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अपनी शक्ति को पहचानें और राष्ट्र की भलाई में लगाएं : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अपनी शक्ति को पहचानें और राष्ट्र की भलाई में लगाएं : कुलपति
विज्ञापन
एसपीयू में क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा उत्थान प्रोत्साहन छात्रवृत्ति भी बांटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल जयंती समारोह का आयोजन का किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि विकसित भारत में युवाओं की अग्रणी भूमिका रहेगी। इसलिए युवा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, इसलिए युवा देश के विकास में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शक्ति को पहचानें और उसे राष्ट्र और समाज के लिए लगाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अनुपमा सिंह प्रति कुलपति ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य राजेश कुमार शर्मा और परीक्षा नियंत्रक एवं कुल सचिव (अतिरिक्त कार्यभार) ई सुनील वर्मा रहे।
इससे पहले क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। आचार्य अनुपमा सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल उन क्रांतिकारियों में शुमार थे, जिन्होंने अल्पायु में ही अपने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने आर्थिक रूप से कमजोर 12 विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि शिक्षा उत्थान प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के तहत बांटी। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों जिन्होंने विद्यार्थियों को यह धनराशि प्रदान की है, उन्हें आभार पत्र देकर सम्मानित किया।