{"_id":"67b9b5e8e232db2dcf0b722f","slug":"women-will-be-given-information-about-marketing-of-agricultural-products-mandi-news-c-90-1-mnd1001-148621-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिलाओं को दी जाएगी कृषि उत्पादों के विपणन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिलाओं को दी जाएगी कृषि उत्पादों के विपणन की जानकारी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कम्युनिटी विज्ञान महाविद्यालय की ओर से चौंतड़ा में महिलाओं के लिए कौशल विकास एवं उन्नयन को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में कृषि उत्पादों के विपणन के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में अनुसूचित जाति से जुड़ी लगभग 60 महिलाएं भाग ले रही हैं।
कार्यशाला समन्वयक प्रो. राज पठानिया ने आयोजन की जानकारी साझा की। कम्युनिटी विज्ञान महाविद्यालय की फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन की प्रो. रंजना वर्मा ने कहा कि भोजन मनुष्य की मूलभूत जरूरत है, लेकिन समय बदलाव के साथ हमारी जीवन शैली एवं आहार में भी बदलाव आया है। कई पोषक एवं जरूरी तत्व हमारे भोजन से दूर हो गए हैं। प्रसार शिक्षा की प्रो. बिंदिया दत्त ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, कार्य प्रणाली एवं विपणन को लेकर जानकारी प्रदान की।
कृषि विषयवाद विशेषज्ञ चौंतड़ा अरुण कुमार अबरोल ने कृषि मशीनरी को लेकर जानकारी दी। कहा कि सरकार विभिन्न तरह के कृषि उपकरण खरीदने के लिए किसानों को उपदान प्रदान कर रही है। इस दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी जोगिंद्रनगर डॉ. अरविंद शर्मा ने दुधारु एवं गर्भधारण गाय की देखभाल एवं आहार के बारे मे बताया। संवाद