फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman's body recovered from Beas, suspected to have jumped

Mandi News: ब्यास से महिला का शव बरामद, छलांग लगाने की आशंका

Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman's body recovered from Beas, suspected to have jumped
मंडी में पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी से महिला के शव को निकालते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत्व करते आरआई सुरेंद्र विक्रम सिंह। संवाद
मंडी। शहर के ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक महिला का ब्यास नदी से शव बरामद हुआ है। महिला के ब्यास नदी में छलांग लगाने की आशंका है।
विज्ञापन

महिला की पहचान रीता देवी (37) पत्नी दिवंगत प्रकाश चंद निवासी गांव बनाल जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक महिला का शव पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास में दिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 10:30 बजे महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान उसके भाई और अन्य परिजनों ने की। महिला मंडी में किराये के कमरे में दो बच्चों के साथ रहती थी और एलआईसी का कार्य करती थी।उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे।
विज्ञापन

...
पूर्व में भी ब्यास में छलांग लगाने के सामने आ चुके हैं मामले
मंडी शहर में ब्यास में छलांग लगाकर इहलीला समाप्त करने के मामले पूर्व में भी आ चुके हैं। बीते वर्ष 2025 में एक छात्रा ने पिता की डांट के बाद विक्टोरिया पुल से ब्यास में छलांग लगा दी थी। पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत शहरी चौकी में दर्ज करवाई थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल करने के बाद छात्रा के ब्यास में कूदने का मामला उजागर हुआ था। इसी तरह मंडी के भ्यूली पुल से जोगिंद्रनगर की एक महिला ने भी ब्यास में छलांग लगा दी थी। महिला को बचाने के लिए एक ऑटो चालक ने प्रयास भी किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खबर के लिए वर्षण...
एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि सड़क पर गिरा मलबा हटा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के खराब मौसम के बीच इस तरह की घटनाओं से बचाव करने के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed