{"_id":"5f2d87478ebc3e3cf96f65e7","slug":"weather-mandi-news-sml3409923179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तीन दर्जन सड़कें प्रभावित, खुड्डी स्कूल का पुराना भवन जमींदोज, नए भवन को भी मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तीन दर्जन सड़कें प्रभावित, खुड्डी स्कूल का पुराना भवन जमींदोज, नए भवन को भी मंडराया खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार रात हुई बारिश से करीब तीन दर्जन सड़कें प्रभावित हुई हैं। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक इन सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया। सबसे अधिक नुकसान धमर्पुर और लड़भड़ोल में आंका गया है। बारिश ने संपर्क मार्गों को फिसलन भरा बना दिया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भूस्खलन होने से खुड्डी स्कूल का पुराना भवन जमींदोज हो गया है। इससे डेस्क सहित अन्य सामान दब गया है। लगातार भूस्खलन होने से अब स्कूल के नये भवन पर भी खतरा मंडराने लगा है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल के नये भवन में रखे रिकॉर्ड को वहां कार्यरत शिक्षक ने स्थानीय युवाओं की मदद से सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है।
हालांकि कोरोना के चलते इस वक्त स्कूल बंद हैं। शिक्षक जसपाल ने जेबीटी शिक्षक रतन ठाकुर और स्थानीय युवाओं कुंवर सिंह, मिलाप चंद व सचिन ठाकुर की मदद से स्कूल के नये भवन में रखे रिकॉर्ड को शिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय युवाओं का कहना है कि अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो नये भवन भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है।
उधर, बीईईओ जगदीश ठाकुर का कहना है कि भूस्खलन की वजह से खुड्डी स्कूल का पुराना भवन जमींदोज हो गया है। स्कूल के नये भवन में रखा रिकॉर्ड वहां से सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है।