फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trainees of Dohag ITI showed their skills

डोहग आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने दिखाया हुनर

Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trainees of Dohag ITI showed their skills
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय यूथ स्किल दिवस के उपलक्ष्य पर जोगिंद्रनगर के डोहग स्थित आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं ने स्किल इंडिया के तहत भारत सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित कर युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य तनुज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के दर्जनों प्रशिक्षुओं ने सुंदर चित्रकला उकेर कर पर्यावरण संरक्षण और देश के गौरव को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

कलाकृतियां उकेरने वाले प्रशिक्षुओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इनमें मोटर मेकेनिक ट्रेड ने पहला, इलेक्ट्रिक ट्रेेड ने दूसरा, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्किल दिवस पर आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भाषण प्रतियोगिता में नशे के दुष्प्रभाव बताए। युवा पीढ़ी से नशे के सेवन से बचने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रशिक्षु शिव गौरी ने पहला, सुप्रिया ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य तनुज शर्मा ने प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आईटीआई के महेंद्र सिंह, ममता, संजीव, प्रियंका, कृतिका, डागी राम, लव कुमार, अशोक, सुनीता, अनिता आदि मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed