{"_id":"6af20119987a3db93804bf30","slug":"selection-of-district-basketball-teams-to-be-held-in-sarkaghat-on-the-15th-mandi-news-c-90-1-mnd1027-220970-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट में 15 को होगा जिला बास्केटबॉल टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट में 15 को होगा जिला बास्केटबॉल टीमों का चयन
Tue, 10 Nov 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
मंडी। वरिष्ठ राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की पुरुष और महिला टीमों के गठन के लिए 15 नवंबर को सरकाघाट में ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। मंडी बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई), सरकाघाट के परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होंगे।
संघ ने जिले के सभी इच्छुक खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इस चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनें। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, अपनी खेल किट और पानी की बोतल साथ लानी होगा। संघ ने सभी प्रतिभागियों को समयानुसार मैदान में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। संवाद