{"_id":"6af2013728c8060ce4057222","slug":"50-of-consumers-are-not-paying-the-garbage-fee-notices-will-be-issued-mandi-news-c-90-1-mnd1027-220900-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 50 फीसदी उपभोक्ता नहीं दे रहे गारबेज शुल्क, जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 50 फीसदी उपभोक्ता नहीं दे रहे गारबेज शुल्क, जारी होंगे नोटिस
Tue, 10 Nov 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी नगर निगम के करीब 50 प्रतिशत उपभोक्ता गारबेज शुल्क जमा नहीं करवा रहे हैं। इससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। निगम ने लंबे समय से शुल्क नहीं देने वालों को इसी माह नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की तैयारी की है। निगम के पास वर्तमान में 14,385 गारबेज आईडी सक्रिय हैं, जबकि 569 उपभोक्ताओं के पंजीकरण रद्द किए जा चुके हैं।
पिछले वर्ष नवंबर में शुल्क वसूली की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। इसके बावजूद करीब आधे उपभोक्ता नियमित भुगतान नहीं कर रहे हैं। नगर निगम के 15 वार्डों से रोजाना करीब 24 टन कूड़ा एकत्र किया जाता है।
इसकी सफाई और निस्तारण के लिए करीब 200 कर्मचारी और 15 से अधिक वाहन तैनात हैं। इस व्यवस्था पर हर महीने लगभग 30 लाख रुपये खर्च होते हैं, जबकि गारबेज शुल्क से केवल छह लाख रुपये की आय हो रही है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन माध्यम से समय पर शुल्क जमा करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान नहीं करने वालों को इसी माह नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी शुल्क जमा नहीं करवाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।