फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There was no information about the strike, there was a crowd in the emergency OPD, the slip was not made.

Mandi News: हड़ताल की नहीं थी जानकारी, आपातकाल ओपीडी में रही भीड़, नहीं बनी पर्ची

Tue, 20 Aug 2024 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
There was no information about the strike, there was a crowd in the emergency OPD, the slip was not made.
असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद
जोनल अस्पताल की सभी ओपीडी बंद होने से भटकते रहे मरीज, आपातकाल में मिली सुविधा
विज्ञापन


वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के उपचार में नियमित तौर पर डटे रहे चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ

गायनी व शिशु वार्डों में चिकित्सक का इंतजार करते रहे मरीज, हड़ताल का पता चलने पर हुए मायूस

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। देश और प्रदेश भर में चिकित्सकों की हड़ताल का असर जोनल अस्पताल में भी दिखा। दो दिन के अवकाश के बाद अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीजों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। अस्पताल पहुंचने पर मरीजों की पर्ची भी नहीं बनाई गई। केवल आपातकाल ओपीडी नंबर 701 में ही गंभीर मरीजों की पर्ची बनाई गई। जबकि फार्मासिस्ट स्टाफ और आपातकाल में तैनात चिकित्सक द्वारा मरीजों की जांच, इंजेक्शन, मरहम पट्टी व दवा की सुविधा दी गई। हालांकि अस्पताल के वार्डों में उपचाराधीन मरीजों की देख रेख व उपचार के लिए चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ डटे रहे। हड़ताल की जानकारी न होने के चलते एमसीएस अस्पताल में गायनी व बाल रोग ओपीडी के बाहर महिलाएं बच्चों के साथ चिकित्सकों का इंतजार करती रही। लेकिन जब उन्हें चिकित्सकों की हड़ताल की जानकारी दी गई तो सभी मायूस होकर घरों के लिए रवाना हो गए।
लाइव...
स्थान जोनल अस्पताल मंडी, समय: सुबह 11:15 बजे, अस्पताल गेट के अंदर बाहर लोगों का आवाजाही जारी रही। पर्ची काउंटर के समीप एक पिल्लर पर पुरानी सूचना पर लिपापोती कर तिथि में बदलाव कर लिखा था कि 20 अगस्त से सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। केवल आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेगी। हालांकि इस सूचना पर किसी का ध्यान नहीं गया। पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी मरीजों को हड़ताल की जानकारी देते हुए पर्ची न बनने का आग्रह करता दिखा।
विज्ञापन

समय : 11:40 बजे। अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में पहुंचने पर वहां कहीं दरवाजों पर ताले दिखे तो कहीं कमरों में खाली कुर्सियां नजर आई। हालांकि वहां पर इक्का दुक्का लोग चिकित्सकों की राह देखते रहे। कुल मिला कर जोनल अस्पताल में चिकित्सकों ने कोलकाता हादसे का समर्थन करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी और बाजू पर काले बिल्ले लगा कर हड़ताल का समर्थन किया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने भी अपनी डयूटी बखूबी निभाई। इस दौरान सरकारी व क्रस्ना लैब, एक्सरे, ईसीजी, शिशु टीकाकरण, सीटी स्केन सहित अन्य टेस्ट सुविधा बहाल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
क्या कहते हैं मरीज
पर्ची नहीं बन रही। कल आने को कहा गया है। टाइफाइड की शिकायत है। खून की जांच करवाने सुबह घर से पहुंचा हूं, लेकिन हड़ताल का पता नहीं था।
-तुसली राम निवासी दुर्गापुर
----

पत्नी की गर्भावस्था के चलते टेस्ट करवाना है। जिसके लिए पर्ची पर चिकित्सक के हस्ताक्षर चाहिए। लेकिन हड़ताल के चलते चिकित्सक हस्ताक्षर करने से मना कर रहे हैं।
-ओम प्रकाश निवासी कोटली

---
गर्भावस्था के चलते नियमित जांच के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन काफी देर से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। अब जानकारी मिलने पर घर लौटने के सिवाए कोई चारा नहीं।

-मीना देवी निवासी सकोर मंडी

असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद

असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद

असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद

असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद

असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद

असाईनमेंट:जोनल अस्पताल मंडी में तैनात डॉ प्रिया सहित नर्सिज स्टाॅफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed