फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The trial failed, the corporation meeting started at 2 pm and ended at 7 pm.

Mandi News: ट्रायल रहा विफल, दोपहर 2 बजे शुरू हुई निगम की बैठक, शाम 7 बजे हुई समाप्त

Thu, 17 Sep 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The trial failed, the corporation meeting started at 2 pm and ended at 7 pm.
भविष्य में सुबह 11 बजे ही आयोजित होंगी बैठकें, देरी के कारण कर्मचारियों और पार्षदों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के इतिहास में पहली बार साधारण बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे किया गया, लेकिन यह नया प्रयोग सफल नहीं हो सका। पार्षदों की सहमति से ट्रायल के तौर पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बैठक निपटाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, एजेंडों पर विस्तृत चर्चा के चलते बैठक रात करीब 7 बजे समाप्त हुई।
बैठक में कुल 24 एजेंडे शामिल थे। इन पर लंबी चर्चा के कारण शाम 5:30 बजे तक केवल सात एजेंडों पर ही विचार-विमर्श हो सका। किसी एक विषय पर चार से पांच पार्षदों के अपनी राय रखने के चलते शाम 5 बजे तक बैठक समाप्त करना पार्षदों के अपने ही निर्णय के लिए बड़ी चुनौती बन गया।बैठक देर तक चलने के कारण कर्मचारियों और पार्षदों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार को सायर उत्सव की छुट्टी होने के चलते कई कर्मचारी समय पर अपने घर या गांव नहीं जा सके। वहीं, देर रात बैठक समाप्त होने के कारण कुछ महिला पार्षदों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए महापौर को अपनी गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस अनुभव के बाद महापौर सुमन ठाकुर ने स्पष्ट किया कि पार्षदों के सुझाव पर दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित करने का फैसला महज ट्रायल के तौर पर लिया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में नगर निगम की सभी साधारण बैठकें अपने पूर्व निर्धारित समय यानी सुबह 11 बजे ही आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed