फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The measurement of properties has started in Suhra and Samkhetar wards.

Mandi News: सुहड़ा और समखेतर वार्ड में संपत्तियों की पैमाइश शुरू

Sun, 04 Jan 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The measurement of properties has started in Suhra and Samkhetar wards.
नगर निगम के सुहड़ा वार्ड में संपत्ति सर्वे  व पैमाइश करते अधिकृत कंपनी के कर्मचारी।   संवाद
मंडी। नगर निगम के वार्डों में रहने वाले किरायेदारों का अब सटीक आंकड़ा सामने आएगा। संपत्ति पुरानी अथवा नई है, इसका भी पता चलेगा। भवन में मालिक स्वयं रहता है या फिर उसने किराये पर दे रखा है, इन सभी बिंदुओं को केंद्र में रखते ही शहरवासियों को गृहकर के बिल जारी होंगे। करीब 10 साल बाद शहर में संपत्तियों का सर्वे व पैमाइश का कार्य शुरू हो गया है। शहरी विकास विभाग की ओर से अधिकृत कंपनी एजिसेक के कर्मचारी वार्डों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 10 सुहड़ा मोहल्ला और समखेतर वार्ड में कंपनी के कर्मचारी घर-घर पहुंच कर सर्वे और पैमाइश का कार्य कर रहे हैं। पुराने रिकार्ड के साथ संपत्तियों का मिलान किया जा रहा है। 10 साल की अवधि में नगर निगम क्षेत्र में संपत्तियों का आंकड़ा कई गुना बढ़ गया है। वर्तमान में संपत्तियों का आंकड़ा 16 हजार तक पहुंचने की नगर निगम को उम्मीद है। नगर निगम अभी तक पुराने सर्वे के अनुसार 9 हजार संपत्तियों से गृहकर वसूल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर कुछ संपत्तियों का पता लगाया है तो वहीं कुछ शहरवासियों ने अपनी संपत्तियों का आंकड़ा निगम कार्यालय में स्वयं भी उपलब्ध करवाया है। नगर निगम को वर्तमान में करीब 2.62 करोड़ रुपये हर साल संपत्ति कर से आय हो रही है। जब निगम के पास संपत्तियों का सटीक आंकड़ा पहुंच जाएगा तब आय का यह आंकड़ा भी दोगुना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए हाल ही में नक्शा कार्यक्रम के तहत लिडार सर्वे किया गया था। इस डिजिटल सर्वे से प्राप्त डाटा को अब राजस्व विभाग के माध्यम से सत्यापित करवाया जाएगा। नगर निगम ने संपत्तियों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में बांटा है। मर्ज क्षेत्र वाले वार्डों से भी नगर निगम सर्वे के बाद संपत्ति कर वसूल करेगा।


....
नगर निगम के सुहड़ा और समखेतर वार्ड में संपत्तियों का सर्वे एवं पैमाइश कार्य शुरू हो गया है। वार्डवासी सर्वे के लिए पहुंच रहे कर्मचारियों का सहयोग करें।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed