{"_id":"688fa4ec84360426a8088256","slug":"the-department-is-busy-removing-rocks-at-pandoh-scissors-turn-mandi-news-c-90-1-mnd1001-164701-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह कैंची मोड़ पर चट्टानों को हटाने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह कैंची मोड़ पर चट्टानों को हटाने में जुटा विभाग
विज्ञापन
कैंची मोड़ से शिवाबदार सड़क मार्ग पर गिरी चट्टानों को तोड़ते हुए कर्मी। संवाद
पंडोह (मंडी)। शुक्रवार सुबह भूस्खलन के चलते पंडोह के कैंची मोड़ के समीप पूरी तरह बंद शिवाबदार मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे को तो एनएचएआई ने शुक्रवार को लगभग 9 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल कर दिया था, लेकिन शिवाबदार मार्ग पर स्थित चट्टानों के कारण अभी तक आवागमन बहाल नहीं हो सका था।
रविवार को मौसम में सुधार होते ही लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि अब पहाड़ी से पत्थर गिरने बंद हो चुके हैं।ब्लास्टिंग तकनीक का प्रयोग कर मार्ग पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्य के दौरान कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर भी यातायात को रोका गया है। 1 अगस्त को भी यह हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हुआ था और 2 अगस्त को पुनः सुबह भारी चट्टान गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो सोमवार शाम तक शिवाबदार मार्ग को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आग्रह किया है कि ऐसे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि बार-बार लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। संवाद