{"_id":"66bcbb954088ea5fc808ba88","slug":"spu-will-do-bed-counseling-for-the-first-time-for-mandi-kullu-colleges-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133406-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू पहली बार करेगा मंडी-कुल्लू के कॉलेजों के लिए बीएड काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू पहली बार करेगा मंडी-कुल्लू के कॉलेजों के लिए बीएड काउंसलिंग
Thu, 15 Aug 2024 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी बीएड कोर्स में दाखिले के लिए 16 अगस्त से काउंसलिंग शुरू करेगा। इसमें जिला मंडी और कुल्लू के लगभग 15 निजी कॉलेजों की लगभग 1600 सीटों के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग एसपीयू मंडी के अमृत महोत्सव सभागार में होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है।
यह पहला मौका है जब एसपीयू मंडी अपने स्तर पर जिला मंडी और कुल्लू के सभी संबद्ध निजी कॉलेजों, बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग करेगा। एसपीयू के कुल सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों, प्रमाणपत्रों की छाया प्रति के साथ काउंसलिंग शुल्क 500 रुपये, सीट आवंटन शुल्क 37,056 रुपये के साथ निर्धारित तिथियों में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एसपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में 70 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी केटेगरी के उम्मीदवारों की 16 अगस्त को काउंसलिंग होगी। 63 से 69 अंक वालों को 17, 58 से 62 अंक वाले 20 अगस्त और 53 से 57 अंक वालों की काउंसलिंग 21 अगस्त को होगी। इसके अलावा पहले राउंड से छूटे 53 या इससे अधिक अंक वाले सभी वर्ग के उम्मीदवार 22 अगस्त को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।