फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sports

बिजनी लॉयन और कामेश्वर इलेवन बने विजेता

Fri, 13 Nov 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Fri, 13 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
sports
मंडी। टारना स्पोर्ट्स क्लब की टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में हुआ। शुभारंभ पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन


 खेलों से आपस में भाईचारा व मैत्री भाव बढ़ता है। प्रतियोगिता में भिन्न टीमों के मैच करवाए गए। इनमें पहला मैच बिजनी लॉयन व दिवाना रामनगर के बीच खेला गया, जिसमें बिजनी लॉयन ने पहले टॉस जीतकर 120 रनों का लक्ष्य 12 ओवरों में दिवाना रामनगर को दिया। इसमें रविकांत ने 40 गेंद खेलकर पांच चौकों की मदद से 49 रन बनाए और नंदा ने 14 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। दिवाना रामनगर की टीम लक्ष्य के जवाब में 12 ओवरों में कुल 100 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


बिजनी लॉयन ने 20 रनों से जीत हासिल की। दूसरे मैच में बाला कामेश्वर इलेवन और बादशाह इलेवन के बीच मैच हुआ, जिसमें बादशाह इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 82 रन बनाए, जबकि कामेश्वर इलेवन की टीम ने भी निर्धारित 12 ओवरों में 82 रन बनाए। मैच का परिणाम सुपर ओवर में निकला, जिसमें कामेश्वर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ रन और बादशाह इलेवन ने कुल छह रन बनाए। इस तरह दूसरे मैच में कामेश्वर इलेवन की टीम विजेता रही। इस अवसर पर नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजा, प्रधान हरविंद्र सिंह टाइगर, एमएस तिवारी, कुकीभाई और टारना स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed