{"_id":"6b081dc6d0c73facb4051f83","slug":"saniya-secured-first-place-in-the-speech-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1024-223029-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में सानिया ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में सानिया ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
कुम्मी स्कूल में मधुमेह और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में वीरवार को खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्य के निर्देशानुसार विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य कुसुम लता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 89 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने विद्यार्थियों को मधुमेह के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया। साथ ही तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सानिया ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।