फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sister wandering in search of brother, police could not find any clue

Mandi News: भाई की तलाश में भटक रही बहन, पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

Thu, 06 Feb 2025 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Sister wandering in search of brother, police could not find any clue
जोगिंद्रनगर के मझवाड़ गांव से लापता बिच्छू राम की तलाश के लिए एसपी से लगाई फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र से नवंबर में लापता हुए भाई की तलाश में बहन प्रदेशभर में दर-दर भटक रही है। कोई भी सुराग न मिलने पर अब पुलिस अधीक्षक मंडी से तलाश की फरियाद परिजनों ने लगाई है। मझवाड़ गांव से संबंध रखने वाले 40 साल के बिच्छू राम बीते साल नवंबर में लडभड़ोल क्षेत्र से अचानक लापता हो गए।
पांच फरवरी तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। अब भाई की तलाश में दर-दर भटक रही बहन चंपा देवी ने पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से सहायता की गुहार लगाई है। वीरवार को अपने भाई की फोटो के साथ जोगिंद्रनगर शहर में लोगों से पूछताछ कर रही बहन चंपा ने बताया कि लडभड़ोल क्षेत्र में उसका भाई बिच्छू राम नवंबर में अपने नजदीकी रिश्तेदार के यहां गया था।
विज्ञापन

उसके बाद अचानक गायब हो गया। परिजन तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई भी सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस थानों, चौकियों से भी पुलिस संपर्क कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी को भी निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed