फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shri Ramarchan Mahayagya will be held in Mandi

Mandi News: मंडी में पहली बार होगा श्रीरामार्चन महायज्ञ, देशभर से आएंगे साधु-संत

Tue, 16 Jul 2024 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramarchan Mahayagya will be held in Mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी में पहली बार श्रीरामार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीरामार्चन महायज्ञ छह से 14 नवंबर को मंडी के छोटा पड्डल मैदान में होगा। इसमें देशभर के आचार्य, महामंडलेश्वर, संत और महंत शामिल होंगे।
विज्ञापन

महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने मंडी में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सीताराम महायज्ञ में पहली बार श्रीरामार्चन कार्यक्रम होगा। इसमें राम कथा मानस पीठाधीश्वर जगतगुरू रामानंदाचार्य, स्वामी श्री रामलल्ला जी महाराज मानस पीठ खजूरी ताल मध्य प्रदेश करेंगे। वहीं, मुख्यातिथि आचार्य महामंडलेश्वर निर्वाण पीठाधीश्वर राजगुरू श्री श्री 1008 स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए यज्ञ स्थल को 12 ब्लॉक में बांटा गया है। गोशाला, जिसमें देशी गाय के दर्शन और पूजन होगा। वहीं, वेद उपनिषिद व पुराण की कुटिया, अखंड नाम संकीर्तन कुटिया, अखंड धूना, यज्ञशाला, कथा पंडाल व भोजन शाला होगी। किसी भी भक्त को कोई परेशानी न हो इसके लिए सौ स्वयंसेवी दिन रात सेवाएं देते रहेंगे। महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस यज्ञ के लिए विभिन्न क्षेत्रों सहित मंडी की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को विशेष निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed