फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shop on fire, youth brunt alive

मंडी शहर में आधी रात चार दुकानों में लगी आग, जिंदा जला युवक

Fri, 07 Apr 2017 11:13 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 07 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
shop on fire, youth brunt alive
मंडी के महामृत्युजंय चौक पर आगजनी की घटना की जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। शहर के महामृत्युंजय मंदिर के समीप वीरवार आधी रात खोखानुमा दुकानों में लगी भीषण अग्निकांड में एक 26 वर्षीय युवक जिंदा जल गया है। आग की इस घटना में चार दुकानें जल कर राख हो गई हैं। जिससे 10 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाह हो गई है। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के अंदर सो रहे युवक पूरी तरह से जल चुका था। जिससे शव की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। आग लगने के बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। जिससे दुकानों से सटे होटलों व अन्य दुकानों को आग से बचाया जा सका। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन


   पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात साढ़े बारह बजे के करीब दुकान से सटे होटल मालिक और स्थानीय लोगों ने खोखानुमा दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। एक बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। लेकिन, दुकान के अंदर सोए युवक की जान नहीं बच सकी। युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने प्रयास किया। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि खोखों की टीन के चादरों को उखाड़ना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से टीन की चादरों का उखाड़ा। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


दुकान के अंदर सोए युवक का चेहरा और दोनों पैर पूरी तरह से जल चुके थे। युवक की पहचान दुनीचंद (26) पुत्र श्याम लाल निवासी शिवाबदार के रूप में हुई है। वह शहर में रेहड़ी पर मजदूरी का कार्य करता था। वीरवार को काम खत्म करने के बाद युवक रेहड़ी के ही स्टोरनुमा खोखे में सो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस टीम को साढ़े बारह बजे के करीब आग की घटना की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने आग की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed