{"_id":"66b374aea7df69443505d07f","slug":"roads-submerged-due-to-heavy-rain-in-jogindernagar-water-entered-shops-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132758-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न, दुकानों में घुसा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न, दुकानों में घुसा गया पानी
Thu, 08 Aug 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में बुधवार सुबह हुई बारिश से सड़क पर हुए जल भराव से गुजरते वाहन। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक तेज बारिश से जोगिंद्रनगर का शहरी क्षेत्र पानी-पानी हो गया। मुख्य सड़कों पर निकासी नालियां बंद हो जाने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के तीखे तेवरों से करीब चार किलोमीटर तक फैले व्यवसायिक क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। लगभग 50 से अधिक दुकानों में बारिश का पानी घुसने से कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ।
एक घंटे की तेज बारिश के कारण मंडी पठानकोट हाईवे और सरकाघाट सड़क पर जल भराव हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। बाजार पहुंच चुके लोगों को सड़क पर पैदल गुजरना भी चुनौतीपूर्ण हो गया। शैक्षणिक संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थी भी बारिश में भीगते हुए पहुंचे। कारोबारियों विनोद कुमार, अमित, साधु राम, संजय कुमार, मनीष, विजय ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक तेज बारिश से शहरी क्षेत्र में कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मीट मार्केट में पानी भर जाने से पांच दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश ने गरोडू, मझारनू, बालकरूपी और मसौली क्षेत्रों में भी तबाही मचाई। हाइवे के किनारे मलबा और बड़े पत्थरों के ढेर भी लग गए। पुलिस थाना चौक, साईं बाजार, बस अड्डा परिसर और पठानकोट चौक में भी बारिश का कहर खूब बरपा।
विज्ञापन
वार्डों में भी जल भराव से लोग परेशान
पशु चिकित्सालय के पास एनएचएआई के कल्वर्ट अचानक चौक हो जाने के कारण नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पांच और छह में भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वार्डवासी इस स्थिति से सहमे हुए हैं। नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की बारिश के बाद भी एनएचएआई ने आवश्यक कार्रवाई नहीं की। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि तेज बारिश के दौरान मलबा घुस जाने से कल्वर्ट फिर से चौक हो गया है। इसे बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।