{"_id":"660fde0eb6b5fc48060c487d","slug":"preparations-begin-for-sundernagars-state-level-deity-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1025-123438-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के राज्य स्तरीय देवता मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के राज्य स्तरीय देवता मेले की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
197 देवी-देवताओं को किया है इस बार मेला में आमंत्रित
13-17 अप्रैल तक जवाहर पार्क में किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के सफल आयोजन के उपरांत राज्य स्तरीय देवता मेले की तैयारियां भी मेला कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई हैं। देवता मेले के दौरान प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग देव दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए मेला कमेटी मेला स्थल पर देवताओं के बैठने के स्थान निर्धारित करेगी। इसके अलावा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थल में पुलिस सहायता कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है। पांच दिवसीय देवता मेले का आयोजन 13-17 अप्रैल तक किया जाएगा। देवता मेला कमेटी ने पंजीकृत 197 देवी-देवताओं को मेले में पहुंचने लिए निमंत्रण भेजे हैं और निमंत्रण प्राप्त होने के बाद देव कमेटियों ने प्रस्थान की तैयारी शुरु कर दी है। मेले के शुभारंभ पर बीते वर्षों की भांति शुकदेव वाटिका से ही देवताओं की शोभायात्रा शुरू होगी। यहां 13 अप्रैल को 11 बजे देवता पहुंचेंगे और 11:30 बजे देव पूजन किया जाएगा। इसके बाद 12:30 बजे शुकदेव वाटिका से भव्य शोभायात्रा जवाहर पार्क तक जाएगी जहां पहुंचने पर मेला विधिवत तौर पर शुरू होगा। एसडीएम ने बताया कि मेला कमेटी की ओर से इस बार 197 पंजीकृत देवी-देवताओं को मेले में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। देवता मेले के दौरान सुकेत सर्व देवता कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला स्थल पर 14 अप्रैल को दोपहर एक बजे सुकेत देव नाद और 12:30 बजे से 4 बजे सायं तक साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 15 अप्रैल को बजंतरी प्रतियोगिता (देव बेल) और दोपहर 12:30 बजे से साज सज्जा प्रतियोगिता होगी। 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बजंतरी प्रतियोगिता (देव नाटी) और कारदार नाटी का आयोजन होगा। 17 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक राजे दी जातर महामाया मंदिर में आयोजित होगी। जिसके उपरांत महामाया मंदिर से मेला मैदान तक प्रात: 11:30 बजे से शोभायात्रा के साथ मेला का समापन होगा।