{"_id":"65fb2db96370d238150fdf84","slug":"now-every-file-will-be-resolved-in-sdm-office-in-just-72-hours-mandi-news-c-90-1-ssml1045-122339-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसडीएम कार्यालय में अब सिर्फ 72 घंटे में होगा हर फाइल का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसडीएम कार्यालय में अब सिर्फ 72 घंटे में होगा हर फाइल का निपटारा
Thu, 21 Mar 2024 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
सदर एसडीएम ओमकांत ठाकुर
मंडी। एसडीएम सदर मंडी के कार्यालय में अब कोई भी फाइल 72 घंटों यानी तीन दिनों से ज्यादा समय तक लंबित नहीं रहेगी। संबंधित कर्मचारी को उसके पास आने वाले हर आवेदन या फाइल का निपटारा निर्धारित समय यानी 72 घंटों के भीतर करना होगा। यदि किसी कर्मचारी ने कोताही बरती तो फिर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्यालय आदेश एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने जारी कर दिए हैं।
एसडीएम सदर ने पाया कि उनके कार्यालय में बहुत सी ऐसी फाइलें हैं जो पिछले कुछ महीनों से पेंडिंग चल रही हैं और संबंधित कर्मचारी भी उनपर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में लोग बार-बार एसडीएम कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। जिससे उनके धन और समय की बर्बादी हो रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आईएएस अधिकारी ओम कांत ठाकुर ने निर्णय लेकर कार्यालय में ऐसी व्यवस्था बनाई, जिसके तहत अब कोई भी फाइल या आवेदन का निपटारा 72 घंटों के अंदर करना होगा।
हालांकि आरटीआई और कुछ अन्य ऐसी सेवाओं पर यह समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसमें लंबा समय लगता है। क्योंकि इनकी समय सीमा पहले से ही निर्धारित है। एसडीएम सदर ने तीन दिनों में अपने कार्यालय में काफी समय से लंबित पड़ी 150 से अधिक फाइलों का तीन दिनों में सारा निपटारा भी कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सदर आईएएस अधिकारी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। दायित्व बनता है कि लोगों को समयबद्ध सुविधा प्रदान की जा सके। कार्यालय में आने वाली हर फाइल या आवेदन व अन्य प्रकार के पत्रों का निपटारा 72 घंटों के भीतर करने को कहा है। उम्मीद है कि इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।