{"_id":"6b083306b2eddfebe509ae66","slug":"nagchala-balh-xi-enters-the-final-with-two-wins-in-a-single-day-mandi-news-c-90-1-ssml1024-223046-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगचला बल्ह इलेवन ने एक दिन में दो जीत के साथ फाइनल में की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगचला बल्ह इलेवन ने एक दिन में दो जीत के साथ फाइनल में की एंट्री
विज्ञापन
नगचला बल्ह इलेवन और वेटरनेरी इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में आयोजित दिवाली कप क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार का दिन नागचला बल्ह इलेवन के नाम रहा। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में नागचला बल्ह इलेवन का सामना वेटरनेरी इलेवन से होगा। सुंदरनगर में खेले गए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला नागचला बल्ह इलेवन और हाटेश्वरी इलेवन के बीच खेला गया। नागचला बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से हेमू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, पंकज शर्मा ने 24 गेंदों में 31 रन, जबकि विक्की राणा ने 14 गेंदों में नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेली।
हाटेश्वरी इलेवन की ओर से पूर्ण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाटेश्वरी इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नितेश धीमान ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए। नागचला बल्ह इलेवन की ओर से पीके ठाकुर और लीला विलास ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि अभि शर्मा, जतिन राजपूत और विक्की राणा को एक-एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए हेमू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में नागचला बल्ह इलेवन का सामना बग्गी इलेवन से हुआ। बग्गी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में 78 रन बनाए। टीम की ओर से मनिंद्र सचदेवा ने 15 रन का योगदान दिया। नागचला बल्ह इलेवन की ओर से पीके ठाकुर, जतिन राजपूत और लीला विलास ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
79 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागचला बल्ह इलेवन ने संयमित और समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल सेन (हनी) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।