फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NA

Mandi News: अल्ट्रासाउंड की तारीख देने के लिए शेड्यूल तय

Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
NA
मंडी। जोनल अस्पताल प्रबंधन मंडी ने अब अल्ट्रासाउंड की तारीख देने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। चार नंबर काउंटर पर समय सूचना लगा दी गई है। अब गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड की डेट लेने के लिए इस समय पर इस काउंटर पर आकर डेट ले सकते हैं। नई समय सारिणी के मुताबिक अब साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे और तीन से साढ़े तीन बजे तक अल्ट्रासाउंड को डेट मिलेगी। ऐसे में मरीज इसी समय पर आकर चार नंबर काउंटर पर इंतजार करें, बाकी समय उन्हें यहां पर आने की जरूरत नहीं है। इससे पहले यहां पर मरीजों को डेट लेने के लिए ही दिनभर काउंटर पर इंतजार करना पड़ता था, जिससे मरीजों का समय बरबाद हो रहा था और उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था, मगर अब इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया। यह व्यवस्था अमर उजाला में ‘अल्ट्रासाउंड तो दूर तारीख के लिए भी तरसी महिलाएं’ शीर्षक से छपी खबर के बाद हुई है। समाचार पत्र ने अपने 11 जनवरी के अंक में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और इसके बाद प्रशासन से समय निर्धारित किया है। इस बारे में सीएमओ डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड की तारीख के लिए समय निर्धारित कर दिया है और समय सारिणी काउंटर पर लगा दी गई है।
विज्ञापन


डॉक्टर के अवकाश पर होने पर नहीं मिलेगी डेट
समय सारिणी में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर किसी कारणवश डॉक्टर अवकाश पर होंगे तो उस दिन डेट नहीं मिलेगी। हालांकि आपातकालीन समय और बीमारी की गंभीरता को देखते हुए अल्ट्रासाउंड तुरंत किए जाते हैं उसके लिए किसी तरह की डेट देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed