फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi will be painted in the colours of yoga on 21st June, the historic Seri stage will be a witness

Mandi News: 21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

Thu, 19 Jun 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Jun 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Mandi will be painted in the colours of yoga on 21st June, the historic Seri stage will be a witness
मंडी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मंडी जिला प्रशासन द्वारा 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक भव्य और व्यापक जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सेहत और संतुलन के उत्सव के रूप में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे किया जाएगा। इसमें आम नागरिकों के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि योग समारोह को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। स्कूली विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अभ्यास कराया जा रहा है ताकि वे समारोह के दिन आत्मविश्वास से भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षित योगाचार्य सामूहिक योगाभ्यास करवाएंगे। इसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों की वैज्ञानिक और व्यावहारिक जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. कालिया ने आमजन से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में सपरिवार भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात करें और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed