फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi resident driver assaulted in Bharatgarh, Punjab, taxi also broken

Mandi News: पंजाब के भरतगढ़ में मंडी निवासी चालक से मारपीट, टैक्सी भी तोड़ी

Sun, 23 Jun 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 23 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Mandi resident driver assaulted in Bharatgarh, Punjab, taxi also broken
मंडी। पंजाब के भरतगढ़ में मंडी के टैक्सी चालक के साथ 10 से अधिक लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके साथ ही टैक्सी को भी बुरी तरह से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित चालक योगराज मंडी जिला के बड़ीधार कटिंडी का रहने वाला है। चालक योगराज ने भरतगढ़ में हुए हमले की पूरी दास्तां सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा है कि पंजाब में हिमाचल के लोगों का आना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक योगराज ने बताया कि शुक्रवार रात को वह आईआईटी कमांद से प्रशिक्षुओ को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान रात को जब पंजाब के भरतगढ़ में पहुंचा तो वहां 10-15 लोगों ने उसकी गाड़ी को रोका और बिना कोई बातचीत किए उसपर और सवारियों पर दराट, डंडों और पत्थरों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले में योगराज के सिर, बाजू पर घाव हुए हैं। हमलावरों ने गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन

योगराज ने कहा कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, मगर उस समय पुलिस ने कोई मदद नहीं की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी स्थानीय लोगों को पकड़ लिया है। योगराज ने बताया कि घटना के बाद ढाबा संचालक और स्थानीय टैक्सी चालकों ने उन्हें भरतगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार हुआ। पीड़ित ने बताया कि हमलावर लोग घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। जहां ये घटना हुई है वहां के लोकल थाने से ही घटना की पूरी जानकारी मिल सकती है। उधर, चालक ने यह भी बताया कि उसे लगता है कि स्थानीय लोगों ने उसे हिमाचली होने पर पीटा है, इसलिए उसने अन्य टैक्सी चालकों को भी पंजाब न जाने की अपील की है।


ट्रैक्सी यूनियन के किया मारपीट का विरोध
टैक्सी चालक योगराज के साथ हुई मारपीट की घटना का सिद्धकाली टैक्सी यूनियन मंडी ने विरोध किया है। यूनियन प्रधान संजय कुमार ने कहा कि चालक पर शरारती तत्वों ने हमला किया है। अंजान लोगों पर तलवार, डंडों और पत्थरों से हमला करने वाले तो गुंडे ही हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वह इस बात का समर्थन नहीं करते कि हिमाचली होने पर चालक को पीटा गया है, क्योंकि मंडी की करीब 50 टैक्सियां मौजूदा समय में पंजाब में हैं और किसी अन्य के साथ ऐसी घटना नहीं हुई है। हालांकि पंजाब की टैक्सी यूनियन से उनको काफी सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और सरकार से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed