{"_id":"626ad1ead3b9101cf45db477","slug":"mandi-news-himachal-news-nerchowk-medical-college-cardiology-specialist-appointment-mandi-news-sml4071550105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश
विज्ञापन
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में मेडिसिन विभाग के चिकित्सक सामान्य हृदय रोगियों का इलाज कर रहे हैं। आपात स्थिति में रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को चंडीगढ़ या आईजीएमसी शिमला रेफर किया जाता है। कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) में भी चिकित्सकों की कमी खलती है। रोगियों को पेश आ रही परेशानी को लेकर 19 अप्रैल और 24 अप्रैल को खबर प्रकाशित की।
इसके बाद अब प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही ज्वाइनिंग हो सकती है। चिकित्सक के तैनात होने से अब दिल की गंभीर बीमारियों का इलाज समय पर हो पाएगा।
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉॅ. पीएल वर्मा ने कहा कि सरकार ने अस्पताल में हृदय रोग चिकित्सक की तैनाती के आदेश जारी कर दिए है। शीघ्र ही यहां डॉक्टर तैनात होकर मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में रोजाना 10 से 15 हृदय रोगियों की ओपीडी होती है। संवाद