{"_id":"623cab56cb167d7a3868ee8c","slug":"mandi-news-himachal-news-banned-drug-supplier-held-mandi-karsog-mandi-news-sml403556466","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवाइयों का सप्लायर धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवाइयों का सप्लायर धरा
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सप्लायर को मंडी से हिरासत किया है। भंथल में प्रतिबंधित दवाइयां रखने के जुर्म में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी प्रताप सिंह ने अवैध कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति का नाम लिया है।
इस पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर प्रतिबंधित दवाइयों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खुलासे के बाद करसोग पुलिस ने वीरवार को प्रतिबंधित दवाइयों के सप्लायर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित दवाइयों का सप्लायर मंडी के बाड़ीगुमाणु में केमिस्ट की दुकान चलाता है।
गाड़ी से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई की जाती है। यह गाड़ी सप्लायर के भाई दीपक ठाकुर के नाम पर पंजीकृत है। सप्लायर की पहचान धर्म लाल ठाकुर गांव बाडीगुमाणु तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी सप्लायर को हिरासत में लेकर करसोग लाया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार मामले में करसोग के भंथल में एक निजी क्लीनिक में बिना लाइसेंस बेची जा रही प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की थी। इसमें एक झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में लिया था।
डीएसपी गीतांजलि ठाकुर का कहना है कि प्रतिबंधित दवाइयों के मामले को लेकर सप्लायर को मंडी के बाड़ीगुमाणु से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के शिनाख्त के आधार पर सप्लायर को हिरासत में लिया गया है।