{"_id":"69cb71b1bdefb81a94048d34","slug":"mandi-mc-presents-85-46-crore-budget-emphasis-to-be-placed-on-development-and-public-amenities-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम मंडी ने पेश किया 85.46 करोड़ का बजट, विकास और जनसुविधाओं पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम मंडी ने पेश किया 85.46 करोड़ का बजट, विकास और जनसुविधाओं पर रहेगा जोर
Tue, 31 Mar 2026 12:33 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:33 PM IST
सार
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने 85 करोड़ 46 लाख 61 हजार रुपए का बजट पेश किया है। बजट बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष का मुख्य लक्ष्य मंडी शहर को सुंदर और सुविधा संपन्न बनाना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नगर निगम मंडी का बजट पेश।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 85 करोड़ 46 लाख 61 हजार रुपए का बजट पेश किया है। इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। बजट में कोई नया कर नही लगाया गया है।
विज्ञापन
बजट बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष का मुख्य लक्ष्य मंडी शहर को सुंदर और सुविधा संपन्न बनाना है। बजट प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़कों के सुधारीकरण, स्ट्रीट लाइट्स के विस्तार और नए पार्कों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष फंड का प्रावधान के साथ साथ नगर निगम की सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जाएगा। बैठक में मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्वीकृत राशि का सही समय पर और पारदर्शिता के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि शहरवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और शहर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।