फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khalanu won the title in the volleyball final.

Mandi News: वॉलीबाल के फाइनल में खलाणु ने जीता खिताब

Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khalanu won the title in the volleyball final.
कोट तुंगल में चार दिवसीय अंडर-14 बालिका खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबला खेलते प - फोटो : 1
विधायक अनिल शर्मा ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

बेटियों के हौसले और प्रतिभा को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी

कोटली (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट तुंगल में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 बालिका खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को खेल भावना, उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता सदर मंडी के विधायक अनिल शर्मा ने की। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, एसएमसी प्रधान रीमा देवी और शिक्षकों ने विधायक को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दम दिखाया। वॉलीबाल के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलाणु ने कोटली को हराकर खिताब जीता। खो-खो के रोमांचक मुकाबले में साईगलू ने ननांवा को 4-3 अंकों से पराजित किया। वहीं, कबड्डी के फाइनल में कोटली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सदयाणा को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच पर भी बेटियों ने लोक नृत्य, समूह गान और एकल गान के जरिये हिमाचली संस्कृति के खूबसूरत रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed