फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar Trade Board elections on July 1, 600 businessmen will elect new president

Mandi News: जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के चुनाव 1 जुलाई को, 600 कारोबारी चुनेंगे नया अध्यक्ष

Tue, 11 Jun 2024 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar Trade Board elections on July 1, 600 businessmen will elect new president
अध्यक्ष पद के लिए 21 से 24 जून तक होंगे नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय व्यापार मंडल के चुनाव पहली जुलाई को होंगे। इसमें 600 कारोबारी मतदान से नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। इसके लिए 16 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इसमें शहर के वरिष्ठ कारोबारी ओम मरवाह को संयोजक, जबकि कृष्ण शर्मा सह संयोजक बनाए हैं।
मंगलवार को समिति संयोजक ओम मरवाह, सह संयोजक कृष्ण शर्मा ने व्यापार मंडल चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि 20 जून तक शहरी क्षेत्र में कारोबारियों का नए सिरे से पंजीकरण होगा। 21 से 24 जून तक अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामांकन सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लिए जाएंगे। 25 जून दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। पहली जुलाई को सामुदायिक भवन जोगिंद्रनगर में व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसी दिन मतों की गिनती कर अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन भरने के दौरान 1000 रुपये की धरोहर राशि दावेदारों को जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिसंबर 2020 में चुनाव हुए थे, जिसमें अजय धरवाल ने अध्यक्ष पद हासिल करते हुए करीब 350 वोट हासिल किए थे। अध्यक्ष का चुनाव वोट के माध्यम से शुरू हुआ है। इसलिए अब साल 2024 में भी नए अध्यक्ष का चयन भी वोट के माध्यम से होगा। इसकी तमाम औपचारिकताएं चुनाव कार्यकारिणी की ओर से पूरी कर ली गई हैं। पुलिस, प्रशासन को भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष के चुनाव की जानकारी मंगलवार को दी गई है। निवर्तमान अध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि उनके तीन साल के कार्यकाल में व्यापारियों के हितों में अनेकों यथासंभव प्रयास कर उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए गए। इस मौके पर कारोबारी सचिन मरवाह, राजकुमार, सतवीर, विजय सोनी, अश्वनी, हरीश बहल, अनूप कुमार, अमित शर्मा, भास्कर गुप्ता, राजेश शर्मा, मातुल बहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed