फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jogindernagar mandi car hits scooty couple wife dies driver absconds

हिमाचल प्रदेश: जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; चालक फरार

Tue, 22 Sep 2026 03:56 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 22 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के ढेलू के समीप मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 58 वर्षीय रुकमणी की मौत हो गई, जबकि उनके पति जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश के लिए जिला भर में नाकाबंदी कर दी है।

विज्ञापन
jogindernagar mandi car hits scooty couple wife dies driver absconds
एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर सवार पत्नी रुकमणी की मौत हो गई जबकि पति जय सिंह निवासी ढेलू हार जोगिंद्रनगर गंभीर घायल हुए हैं। शहर से करीब दो किलोमीटर दूर ढेलू के समीप मंगलवार दोपहर बाद हुए हादसे के बाद लग्जरी कार चालक घटनास्थल से भाग गया, जिसे दबोचने के लिए जिलेभर में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है।

विज्ञापन




 

जोरदार टक्कर से स्कूटी पर सवार महिला रुकमणी (58) की सिर पर गहरी चोट लगने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पति जय सिंह (62) को शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव आए हैं। सड़क हादसे में घायल जय सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह लदरूहीं के समीप अपने नजदीकी रिश्तेदार के घर में पत्नी के साथ आए थे। दोपहर बाद करीब एक और डेढ़ बजे के बीच जब ढेलू के समीप पहुंचे तो तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और घटनास्थल से कार चालक भाग गया।

खून से लथपथ पत्नी रुकमणी को हारगुनैण पंचायत के प्रधान मुकेश ने जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सड़क हादसे पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौके से भागे कार चालक को दबोचने के लिए पुलिस सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed